बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक के सिर, हाथ-पैर में चोट

विंध्यभारत, रीवा

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सडक़ हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। नौढिया गांव के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में युवक की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
पिपरा गांव का रहने वाला मुकेश साकेत शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक से देवतालाब की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नौढिया गांव के पास पहुंचा, सडक़ पर अचानक मवेशी आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में मुकेश की बाइक बेकाबू हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश सडक़ पर दूर जा गिरा। इस हादसे में उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे मऊगंज के सिविल अस्पताल पहुंचायासिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर लौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सडक़ पर मवेशियों का आना और बाइक की तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *