कुशल चिकित्सकों द्वारा सभी तरह की जांचे व दवाइयां का वितरण निशुल्क
रीवा। मिनर्वा द मेडिसिटी हॉस्पिटल रीवा ने मानवता सेवा में कदम बढ़ाते हुए शहर के साथ जिले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर कुशल व अनुभवी चिकित्सकों के उपस्थिति में सभी तरह की रोगों की जांच कर उन्हें उनके रोग अनुसार नि:शुल्क दवा का वितरण किए जाने का उत्कृष्ट सेवा शुरू किया है। इसी परिपेक्ष्य में 12 जनवरी को जिले के त्योंथर के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया है। उक्त शिविर में मिनर्वा हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिसिन व कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर शिरीष मिश्रा, मिनर्वा हॉस्पिटल के डायरेक्टर बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, कार्डियक क्रिटिकल केयर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धर्मेश कुमार पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विमल सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह बघेल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम अपनी सेवाएं देंगे। उक्त जानकारी मिनर्वा हॉस्पिटल के प्रबंधक ने देते हुए बताया कि शिविर में रोग जांच विशेषज्ञ आवश्यक उपकार के साथ उपस्थित रहेंगे। उक्त शिविर के व्यवस्थापकों ने स्थानीय जनों से अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
12 जनवरी को त्यौंथर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर