कांग्रेस अपनी चुनावी हार को छिपाने वोट चोरी का आरोप लगा रही
मुझे हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार को छिपाने के लिए वोट चोरी के मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है। शाह ने कहा “बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है और विपक्ष इससे परेशान है। इसीलिए वे वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं।” उन्होंने कहा राहुल वोट चोरी की बात इसलिए करते हैं क्योंकि राहुल घुसपैठियों के वोटों को बचाना चाहते हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री ने तर्क दिया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भी बीजेपी कई राज्यों में चुनाव जीत रही थी, जबकि कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर है।
उन्होंने कहा “कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं,जबकि वे खुद कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर हैं।” कांग्रेस के चुनावी रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए शाह ने कई राज्यों में उनकी लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की स्थिति की ओर इशारा किया और सवाल किया कि क्या उनकी चुनावी हार केवल मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही शुरू हुई है? अमित शाह ने कहा “जब मैं कहता हूं कि बीजेपी 30 साल तक सत्ता में रहेगी तो वे हम पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। वे पूछते हैं कि अमित शाह को चुनाव के नतीजे पहले से कैसे पता होते हैं? अमित शाह यहीं पैदा हुए हैं, यहीं रहते हैं और यहीं मरेंगे। मुझे हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं इस देश के लोगों के बीच रहता हूं।”उन्होंने कहा “जब अदालती फैसले राहुल के पक्ष में आते हैं तो राहुल उन्हें निष्पक्ष बताते हैं लेकिन जब वे राहुल के खिलाफ जाते हैं, तो उन पर सवाल उठाते हैं। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।” शाह ने कहा”आप राजनीतिक पैंतरों और भीड़ के दबाव से जनता के जनादेश को नहीं बदल सकते। चुनाव जीतने का मतलब विरोध प्रदर्शन या धरने देना नहीं होता है।”
पंजाब में इस बार बनने जा रही एनडीए की सरकार
अमित शाह ने कहा कि इस बार पंजाब में हृष्ठ्र गठबंधन की सरकार बनने वाली है। शाह ने कहा कि पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से नशे का व्यापार फला-फूला है। उसको लेकर पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां हृष्ठ्र की सरकार बनने वाली है। शाह ने कहा कि केजरीवाल मेरी बात कान खोलकर सुन लो, बहाने की राजनीति लंबा नहीं चलती। परिणाम लाने पड़ते हैं। शाह ने कहा कि दिल्ली से हार गए, पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने देते हो और वहां का काम बिगाड़ रहे हो। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा वहां से साफ होने वाला है और हम 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को समाप्त कर देंगे।

