वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ खुली धमकी दी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान का नेतृत्व होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने से संबंधित कोई समझौता नहीं करता है तो आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा.”जिसे फिर कभी नहीं लौटाया जा सकेगा. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सेना को “पूरी तरह नष्ट” कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जलडमरूमध्य से यातायात पर अभी भी ईरान का नियंत्रण है और उसे महत्वपूर्ण लाभ मिलता है.अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा “अब गेंद ईरानियों के पाले में है युद्ध शुरू होने से पहले भी ईरानी वार्ताकार नहीं थे और अब तो वे निश्चित रूप से सबसे तेज वार्ताकार नहीं हैं. हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने में कुछ देरी हो जाती है लेकिन हमें विश्वास है कि हमें सकारात्मक या नकारात्मक, दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया मिल जाएगी. हमें आज रात 8 बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा. मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे, क्योंकि हम वास्तव में एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां तेल और गैस का निर्बाध प्रवाह हो, जहां लोग अपने घरों को गर्म और ठंडा करने का खर्च उठा सकें, जहां लोग काम पर जाने के लिए परिवहन का खर्च उठा सकें.”
आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी :ट्रंप