तिरुवनंतपुरम :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ईश्वर की अपनी भूमि कहे जाने वाले केरल में खुद भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ को भ्रष्टाचार के यार बताया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह जुडास ने चांदी के कुछ सिक्कों के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था ठीक उसी तरह सत्ताधारी एलडीएफ ने सोने के लिए भगवान अयप्पा के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई और आस्था को लूटने वालों को बचाया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता भी आरोपियों के साथ खड़े नजर आ चुके हैं। उन्होंने एलान किया कि सबरीमाला मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ भले ही आपस में लडऩे का ढोंग करते हों लेकिन असलियत में वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनके झंडे अलग हो सकते हैं पर उनकी सोच और नीयत एक ही है। वे दोनों भ्रष्टाचार के यार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि आखिर एसडीपीआई और जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठनों से केरल की रक्षा कौन करेगा? उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य की सुरक्षा और संस्कृति को अक्षुण्ण रख सकती है।
केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं: राजनाथ