केरल में अगली सरकार हम बनाएंगे
पलक्कड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में यूडीएफ और एलडीएफ दोनों पर तीखा हमला किया और उन पर “दशकों के भ्रष्टाचार और राजनीतिक मौकापरस्ती” का आरोप लगाया. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा “दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ ने मिलकर केरल को लूटा है. इस व्यवस्था में हमारा केरल फंसा हुआ है. केरल में उनकी दुश्मनी और दूसरे राज्यों में दोस्ती पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा “कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे को झूठा गाली देते हैं. आपको उन दोनों से सावधान रहना चाहिए.”
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि केरल युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच भाजपा के बढ़ते समर्थन के साथ “बदलाव का संदेश दे रहा है.”उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन केरल में अगली सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा “केरल में टीम भाजपा और टीम एनडीए सरकार बनाने वाली है. मोदी ने केंद्र के फंड के गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगाया और कहा “यह पैसा आपका था लेकिन उन्होंने इसे लूट लिया है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोनों फ्रंट भाजपा के आगे बढऩे से डरते हैं, और कहा कि उनके “गलत काम सामने आ जाएंगे.” विकास का हवाला देते हुए, उन्होंने वादा किया कि एनडीए सरकार लूटा हुआ पैसा वापस लाएगी और केरल में विकास को तेज करेगी.मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह पक्का करने के लिए काम कर रही है कि पश्चिम एशिया में युद्ध का भारत पर कम से कम असर हो, साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर “राजनीतिक फायदे” के लिए “खतरनाक” बातें करने का आरोप लगाया, जिससे भारतीयों की जान खतरे में पड़ सकती है. मोदी ने कहा कि केरल के कई लोग संघर्ष वाले इलाकों में काम कर रहे हैं और इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है. उन्होंने कहा “इस समय, सबका ध्यान पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर है. हमारी सरकार लगातार यह पक्का करने के लिए काम कर रही है कि भारत पर इसका असर कम से कम हो.उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास विदेशों में नागरिकों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा भारतीयों के हितों की सुरक्षा भाजपा-एनडीए सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर किस तरह के बयान दे रही है. कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीयों की जान खतरे में पड़े, ताकि उसे इससे राजनीतिक फायदा हो सके.”
किसी के भी बहकावे में न आएं
प्रधानमंत्री ने मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण में पश्चिम एशिया में उपजे हालातों के संदर्भ में कहा कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती से बाहर निकलना है जो भी लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से अपील की कि सभी जागरूक रहें, किसी भी तरह की अफवाहों और किसी के भी बहकावे में न आएं। सरकार की तरफ से जो निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने सभी संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।
कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहना चाहिए: प्रधानमंत्री