आदित्यनाथ वेतन लेकर पद का गलत तरीके से निर्वहन कर रहे : अविमुक्तेश्वरानंद

बस्ती : जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर वर्तमान बीजेपी सरकार गाय और सनातन की बात करती तो विपक्ष को मौका नहीं मिलता. शंकराचार्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जब तक पार्टी स्तर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की घोषणा नहीं कर देते तब वे उनके साथ भी नहीं हैं. अविमुक्तेश्वनंद ने कहा अगर आने वाले 2027 के चुनाव में कोई भी राजनैतिक दल गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की बात नहीं करेगी तो वे खुद अपना कोई आदमी चुनाव मैदान में उतार देंगे. शंकराचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ पशुओं को मारकर खा लिया गया, और यूपी सरकार इस पर रोक नहीं लगा सकी. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक व्यक्ति दो पद कैसे संभाल सकता है, जब योगी आदित्यनाथ संत है उत्तर प्रदेश सरकार से वेतन लेकर इस पद का गलत तरीके से निर्वहन कर रहे है. उन्हें चाहिए दोनों में से एक पद को छोड़ दे मगर वे ऐसा नहीं कर रहे और खुद को योगी सन्यासी कहकर दोनों पद लेकर चल रहे जो मर्यादा के अनुकूल नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी शंकराचार्य पीएम सीएम या राष्ट्रपति का पद भी नहीं लेना चाहता क्यों कि उसका पद इन सबसे बड़ा होता है, कहा कोई भी संत सरकारी नहीं असरकारी होना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *