युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लडऩा है
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा “आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।”
पीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा “पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा को आसान बना दिया है। उन्?होंने कहा “जो भारतीयों और भारत के हक में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति हैं। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले राजनीतिक बहस में कुछ नंबर पाएंगे लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। “
विकसित भारत बनाने सबका प्रयास बहुत जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा “विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत जरूरी है। यह आवश्?यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करें और एकजुट होकर सामना करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के संकट में कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर झूठ बोला अफवाहें फैलाई ताकि सरकार का काम कठिन हो, देश को नुकसान हो लेकिन परिणाम क्?या हुआ। मोदी ने कहा “जनता ने चुनाव के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि देश के सभी राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और देश को ताकत देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।”उन्होंने कहा कि केंद्र की अर्थव्यवस्था में खेती किसानी का बहुत महत्व है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि आने वाले वर्षों में 100 नए हवाई अड्डे और 200 नये हेलीपैड बनाने की योजना है तथा उप्र को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा। मोदी ने कहा “भाजपा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि हवाई अड्डे भी बढ़े और किराया भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे और इसलिए हमने उड़ान योजना शुरू की थी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का पीएम ने किया उद्घाटन, देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता माफ नहीं करती:मोदी