गुवाहाटी । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि असम में पिछले कुछ वर्षों में स्पष्ट परिवर्तन आया है, जिसमें सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और उभरती औद्योगिक क्षमता में सुधार शामिल हैं, साथ ही सेमीकंडक्टर हब के रूप में इसकी संभावनाएं भी। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि अरुणोदय योजना और लाड़ली बहना योजना वोट के लिए नहीं है, बल्कि आधी आबादी को पूरा न्याय देने के लिए है। हम बहनों को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं तो कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है? विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस की कमान दो लोगों के हाथ में है एक राजा और एक राजकुमार। दोनों में तकरार है और दोनों कार्यकर्ताओं से मिलते ही नहीं हैं। कांग्रेस ने असम के साथ 5 पाप किए विभाजन के समय असम को पाकिस्तान के हवाले करने का प्रयास किया। चीन आक्रमण के दौरान असम को उसके हाल पर छोड़ दिया। असम का जल, असम की जमीन और असम के जंगल सब घुसपैठियों के हवाले कर दिए। वोट बैंक के लिए घुसपैठियों के आधार कार्ड बनवाए और उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए। असम आंदोलन के दौरान हमारे बच्चों पर गोलियां चलवाईं और लोकतंत्र का गला घोंट दिया।
यत्र तत्र सर्वत्र