रीवा
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्य सचिव द्वारा लिये जाने वाली ऑनलाइन बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव द्वारा 26 मार्च को व्हीसी के माध्यम से विभिन्न विषयों की समीक्षा की जायेगी। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि एजेण्डा बिन्दुओं में आवश्यक प्रगति हो। खाद की उपलब्धता, कामधेनु योजना, पेयजल उपलब्धता सुशासन आदि विषयों पर अपेक्षित प्रगति के निर्देश कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये गये। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की दैनिक प्रगति की रिपोर्ट आनलाइन पोर्टल में प्रस्तुत करने तथा संकल्प से समाधान अभियान में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 26 मार्च को नियत समय में एनआईसी में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक-271-855-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 02 संलग्न है