राहुल गांधी दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे : अमित शाह

संसद के द्वार पर बैठकर राहुल गांधी चाय-पकौड़े खाते हैेंं
गुवाहाटी :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कभी-कभी राहुल गांधी संसद के द्वार पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए सही जगह कौन सी है? संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करना भी लोकतांत्रिक तरीका नहीं है। लेकिन राहुल गांधी ने तो विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे बढक़र काम किया है। यह पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने जैसा है।”
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब भारत का ही विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा “कांग्रेस ने एआई समिट में कपड़े उतारकर देश को बदनाम करने की कोशिश की है। हम सभी राजनीति में हैं। हम भी कभी विपक्ष में थे लेकिन विरोध करने की भी एक मर्यादा और सही जगह होती है। कांग्रेस ने इस समिट को निजी राजनीति का मंच बना दिया, जबकि यहां पूरी दुनिया भारत को देखने और भारत में निवेश करने के लिए इक_ा हुई थी। माफी मांगने के बजाय राहुल गांधी ने यह कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया है वे शेर-दिल हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी जिम्मेदार राजनीतिक दल इस तरह का काम करेगा। राहुल गांधी दुनिया के सामने भारत और उसके लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी पूरी ताकत से हमारा विरोध कर सकते हैं लेकिन संसद में भाग जाते हैं। जहां पूरी दुनिया भारत के युवाओं की ताकत देखने आती है, वहां उनकी संभावनाओं को सीमित कर रहे हैं। भारत की जनता राहुल गांधी को माफ़ नहीं करेगी। मुझे नहीं लगता कि देश में कोई भी इस तरह की सक्रियता का समर्थन करेगा।”
देश की जनता ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को सरकार का विरोध करने और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है लेकिन संसद के अंदर चर्चा करने के बजाय इस तरह का तरीका अपनाना सही नहीं है। शाह ने कहा कि संसद में बहस से बचना और बाहर इस तरह की गतिविधियां करना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है। गृह मंत्री ने कहा कि जब दुनिया भर के लोग भारत की ताकत और युवाओं की क्षमता देखने आते हैं, तब इस तरह के कदम देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *