पश्चिम बंगाल में फिर बन सकती है ममता सरकार

ओपिनियन पोल में असम में हिमंता की वापसी
केरल में कांग्रेस-लेफ्ट
नई दिल्ली। चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे एजेंसी ने ओपिनियन पोल जारी किया है। ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सरकार बना सकती हैं। असम में बीजेपी की सरकार बनी रहने का अनुमान है। वहीं केरल में भी लेफ्ट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। ओपिनियन पोल के मुताबिक बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से टीएमसी को 155-170 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 100-115 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 05-07 सीटें जा सकती हैं।
असम विधानसभा चुनाव 2026 पर ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार भाजपा लैंडस्लाइड जीत हासिल कर सकती है। भाजपा को 96-98 सीटें, कांग्रेस को 26-28 सीटें,एआईयूडीएफ को 1-5 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस और एआईयूडीएफ इस चुनाव में भाजपा को मुकाबला देने की ताकत नहीं रखती हैं। केरल विधानसभा चुनाव यूडीएफ और एलडीएफ के बीच कांटे की टक्कर रहने की संभावना जताई गई है। ओपनियन पोल में वामपंथी दलों के गठबंधन एलडीएफ को 61 से 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। केरल में सरकार बनाने के लिए कम से कम 71 सीटें जीतना जरूरी है। वहीं, यूडीएफ को 58 से 69 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन को अधिकतम दो सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर रह सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, तमिलनाडु के चुनाव में डीएमके और एनडीए गठबंधन में कड़ी टक्कर है। यहां एनडीए गठबंधन बहुमत पा सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार इस बार एआईडीएमके और भाजपा के गठबंधन वाले एनडीए बहुमत पा सकता है। एनडीए को 114-127 सीटें, डीएमके को 104-114 सीटें और टीभीके को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, एनडीए और डीएमके के बीच यहां कड़ा मुकाबला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *