मोगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि बीजेपी पंजाब में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अमित शाह ने बीजेपी के लिए समर्थन मांगते हुए कहा बीजेपी पहले पंजाब में अकालियों के जूनियर पार्टनर के तौर पर सरकार का हिस्सा थी।” शाह ने कहा कि बीजेपी अब अपनी सरकार बनाने के लिए जी-जान लड़ाने जा रही है।
अमित शाह ने रैली में संबोधित करते हुए कहा पंजाब को मादक पदार्थों की समस्या से अगर कोई छुटकारा दिला सकता है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी और बीजेपी हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा “हमने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किया। आज नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है। अगर पंजाब को मादक पदार्थों की समस्या से छुटकारा दिलाना है, तो उसे बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। अमित शाह ने कहा आज पंजाब कर्ज, मादक पदार्थों की समस्या, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों के आतंक के कारण बर्बाद हो गया है। शाह ने कहा कि पंजाब को बेरोजगारी से छुटकारा दिलाने में मदद के लिए कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी को कई मौके दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली के नेताओं के प्रभाव में चल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री को शर्म से अपना सिर झुकाना चाहिए। दिल्ली से चार सूबेदार आए हैं और वे पंजाब की संपत्ति लूटकर उसे वापस दिल्ली ले जा रहे हैं। शाह ने कहा कि हम 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। केवल भाजपा सरकार ही पंजाब को नशे से मुक्त कर सकती है। गैंगस्टरों के आतंक, कर्ज, धर्मांतरण और भ्रष्टाचार के कारण पंजाब तबाह हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने, सामाजिक तनाव बढ़ाने और चुनावी लाभ के लिए जानबूझकर सीमा सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया