रीवा
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से बिना परेशानी के गैस उपलब्धता के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस की उपलब्धता है। बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पिछली डिलिवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है अत: उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कराकर ही गैस लें और गैस उनके घर पर पहुंचाई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की गोदाम, वितरण स्थल व गैस आफिस में अनावश्यक भीड़ न लगे और कानून व्यवस्था की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने गैस वितरकों को व्यवस्था सुनिश्चित कराकर गैस वितरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिले की गैस गोदामों तथा वितरण स्थल एवं गैस कार्यालयों में लगातार गठित टीमों द्वारा निरीक्षण कर मानीटरिंग की जा रही है। जिले में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 07622-255143 पर गैस की कालाबाजारी या अन्य संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त 9754086797 सुभाष द्विवेदी, 6265666501 अनमोल जैन एवं 9098007799 विनीत मिश्रा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के नंबर पर भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान कामर्शियल गैस की वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार अपने प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि त्योंथर तहसील में एसडीएम व पुलिस द्वारा होटल व ढ़ाबों को चेक किया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर के उपयोग पर छापेमारी की कार्यवाही भी की गई।
क्रमांक-131-715-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 09, 10 संलग्न है।
घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है – कलेक्टर