अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

रीवा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में 90 से अधिक महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कविता पाठ, गीत प्रस्तुति, खेल, भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं महिला वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका, स्वयं सहायता समूह की महत्ता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और समूह आधारित आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में नाबार्ड के डीडीएम एस.के. जेना ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना ग्रामीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता और आजीविका संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर जगमोहन, प्राचार्य डॉ. पी.एल. मिश्रा, केवीके डॉ. ए.के. पांडेय, चेतना मिश्रा, प्रोफेसर श्रीमती नीलम पांडेय तथा वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
क्रमांक-122-706-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 03 संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *