मऊगंज
कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने अधिकारियो से कहा कि समय के साथ अपडेट रहें तथा राजस्व प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें।
बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंकिंग, सीएम हेल्पलाइन आदि प्रकरणों पर तहसीलवार चर्चा कर कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके अलावा राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लायें। कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों को समाप्त करने के लिये आरसीएमएस में रोजाना दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये। उन्होंने कहा की राजस्व अधिकारी इस बात पर भी ध्यान दें कि जिस उद्धेश्य से भूमि ली गई है और उसमें अन्य गतिविधियां संचालित हो रही है तो आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी तहसीलदार बड़े बकायादारों की सूची प्रस्तुत करें। नोटिस तामिली करें और राजस्व वसूली करें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी जायें और भूमि का सीमांकन कर डायवर्सन शुल्क तय करें।
कलेक्टर ने कहा कि अवैध माइनिंग, अतिक्रमण पर भी आवश्यक कार्यवाही करें। राजस्व सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है। हर अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि आम आदमी को अपने सही काम के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर ने कहा की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फाइलों का संचालन डिजिटल माध्यम से करने के निर्देश दिए। बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों के जवाब-दावा समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीदी केंद्र निर्धारण और किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, फार्मर रजिस्ट्री और सभी प्रकार की ई-केवाईसी के कार्य को पूरा करने को कहा ताकि कोई भी पात्र किसान योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर एपी द्विवेदी,एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता,एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।