भारत सरकार के दल द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता व स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जा रहा है निरीक्षण

रीवा 
भारत सरकार के दल द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उनकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत भारत सरकार के चिकित्सकीय दल द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के सभी प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं सहित समुचित इलाज का कार्य किया जा रहा है जिसका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। दल के परीक्षण के उपरांत भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों को अतिरिक्त संसाधन व सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। 

भारत सरकार के दल में बिहार सरकार के डॉ. राजू कुमार मौर्य एवं झारखण्ड की डॉक्टर प्रीति संगीता द्वारा भिटवा आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भिटवा स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर पायी गयी। आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर यहां सामान्य प्रसव एवं टेलीमेडिसिन से उपचार की सुविधा प्राप्त हो जायेगी। उप मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय ने भारत सरकार के दल का भिटवा स्वास्थ्य केन्द्र में स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आकांक्षा सिंह, डॉ. सुधाकर पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, आरती सिंह एवं रूपा साकेत उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गतदिनों आईडीबीआई बैंक द्वारा भिटवा स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2 लाख रूपये की सामग्री उपलब्ध कराई गयी थी। इस दौरान जनरल मैनेजर आलोक अस्थाना, संदीप कुमार डोगरे एवं अजय कुमार तिवारी की उपस्थिति रही। भारत सरकार के दल द्वारा भिटवा उप स्वास्थ्य केन्द्र को उच्च गुणवत्ता का केन्द्र पाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *