रीवा
कारागारों में जाति आधारित भेदभाव या इस प्रकार की भेदभावपूर्ण प्रथाओं एवं अन्य परिस्थितियों के संबंध में जेलों का निरीक्षण करने हेतु गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष श्री राकेश मोहन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री समीर कुमार मिश्रा जे.एम.एफ.सी. एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सदस्य श्रीमती प्रतिभा पाल कलेक्टर, श्रीमती सपना त्रिपाठी अपर कलेक्टर, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रीवा, श्री राजीव अग्रवाल अति. पुलिस अधीक्षक, श्री अभय मिश्रा जिला विधिक अधिकारी एवं लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के उपाध्यक्ष श्री आनन्द पाण्डेय सहित पैरालीगल वालेंटियर तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा समस्त बंदी वार्डों, जेल अस्पताल, कारखाना, महिला वाई, खाद्यान्न भण्डारण कक्ष समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा एवं बंदियों की उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में पूंछा गया। केन्द्रीय जेल में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं पाया गया । पाकशाला का भ्रमण कर बंदियों के लिए तैयार हो रहे भोजन का अवलोकन टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय जेल की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी पाई गई। अतिसंकुलता को दृष्टिगत रखते हुये जेल के पृथक सेक्टर में चल रहे अतिरिक्त बैरिक निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों के भ्रमण के दौरान जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, संजीव कुमार गेंदले उप जेल अधीक्षक, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद प्रजापति संविदा चिकित्साधिकारी, श्याम सिंह कुशवाह सहायक जेल अधीक्षक एवं हेमंत रावल सहायक जेल अधीक्षक के साथ-साथ समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहा ।