रीवा
युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में टी.आर.एस. कॉलेज रीवा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 775 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 34 कंपनियों ने 484 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में विन्ध्या टेलीलिंक लिमिटेड चोरहटा रीवा में 7, आमधनी आपोलो टायर्स लि. बड़ोदरा गुजरात में 17, बजाज आटो लिमि. चाकन/औरंगाबाद में 16, डार्लिग पम्प प्रा. लि. इंदौर में 6, डी एण्ड एच सेचरान इंदौर में 7, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर में 9, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. दिल्ली में 30, साई कॉल नेट प्रा. लि. नोयडा उत्तरप्रदेश में 3, टाटा मोटर आटो मोबाइल कंपनी अहमदाबाद गुजरात में 15, मर्दसन आटोमोटिव लाईटिंग प्रा. लि. गुजरात में 28, भगवती प्रोडक्टस लि. गुडगांव में 2, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 24, सीआईआई-एमसीसी गुजरात में 7, महेन्द्रा एण्ड महेंद्रा प्रा. लि. पुणे महाराष्ट्र में 10, खन्ना पॉलीविअर प्रा.लि. रीवा में 33, ओएसआरएम टेक पैक प्रा.लि. चोरहटा रीवा में 5, केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) भोपाल में 5, भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा में 2, जैबिल सर्किट इंडिया लि. रंजनगांव में 4, रायकैम आटो प्रा.लि. अहमदाबाद गुजरात में 9, ऑटोलाइन प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात में 5, बजाज लाईफ इश्योरेन्स लिमिटेड रीवा में 33, सिटी कार प्रा. लि. सतना में 28, पीजी इलेक्ट्रो प्लांट इंडिया लि. पुणे में 17, एनआरबी बायरिंग लि. महाराष्ट्र में 3, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 30, बिरला केबिल प्रा. लि. रीवा में 8, जे.के. टायर्स, मुरैना में 13, वीई कमर्शियल व्हीकल्स वोल्वो ग्रुप प्रा.लि. देवास में 7, उन्नति एग्रोटेक रामवन सज्जनपुर सतना में 17, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा में 9, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कंपनी लि. रीवा में 28, प्राकृतशील बॉयोटेक प्रा.लि. सवेरा होटल के पास सतना में 27 तथा अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ में 20 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, टीआरएस कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रोजगार मेले में 484 युवाओं को मिला रोजगार