कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ कृषक प्रशिक्षण

रीवा 
 राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में किया गया। विकासखण्ड रीवा के कृषकों को वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया, डॉ ए. के. पाण्डेय वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषकों को खेत में नरवाई नहीं जलाने हेतु सलाह दी गई। बताया गया कि नरवाई नहीं जलाने से मित्र कीटों की सुरक्षा, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि, जल धारण क्षमता में सुधार होता है।
प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान कुठुलिया द्वारा कृषकों को ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई के महत्व के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई, गर्मियों में गहरी जुताई से मिट्टी में छिपे हानिकारक कीट दीमक उनके अंडे एवं फफूंद के जीवाणु तेज धूप में नष्ट हो जाते है। डॉ बी.पी. सिंह सहायक संचालक कृषि रीवा, द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंध में गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में  यू.पी. बागरी उप संचालक कृषि, संजय श्रीवास्तव प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. ए. के. पाण्डेय वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ बी.पी. सिंह सहायक संचालक कृषि, श्रीमती रूचिका मिश्रा अनुविभागीय कृषि अधिकारी, डॉ संजय सिंह, डॉ सी. जे. सिंह, संदीप शर्मा, सुश्री साक्षी द्विवेदी, वर्षा पटेल, पुनीतचन्द्र मिश्रा एवं विभिन्न ग्रामों के महिला पुरूष कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *