रीवा
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होली के त्योहार के दृष्टिगत मिष्ठान विक्रेताओं की जाँच के संबंध में विशेष अभियान आरंभ किया गया। जाँच के दौरान न्यू बस स्टैंड स्थित मिष्ठान विक्रेताओं की जाँच की गई। शिवा मिष्ठान भंडार में अत्याधिक गंदगी पाई गई एवं अनहाइजीनिक परिस्थितियों में मिष्ठान एवं नाश्ता बनाते विक्रय करते पाए गए। प्रतिष्ठान के किचेन में फर्श अत्यधिक गंदा पाया गया। मिठाइयां एवं समोसे इत्यादि खुले में रोड के किनारे विक्रय किया जा रहा था जिसमें मक्खियां बैठ रही थी एवं रोड की धूल मिट्टी से खाद्य सामग्री संदूषित हो रही थी। प्रतिष्ठान में गुणवत्ता की शंका के आधार पर मिल्क केक एवं बफऱ्ी के नमूने जाँच के लिये गये। जाँच के दौरान टीम द्वारा फॉरेवर स्वीट्स की जाँच की गई । प्रतिष्ठान प्रभारी को किचन में स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए । टीम द्वारा पेड़ा एवं बफऱ्ी के नमूने जाँच हेतु गए। फॉरएवर स्वीट्स में पिछले वर्ष जाँच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों पाए जाने से न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। टीम द्वारा जाँच के दौरान मधुरम रेस्टोरेंट से मिलावट की शंका के आधार पर वरफी, मगज लड्डू ,नमकीन के नमूने जाँच हेतु लिए गए । टीम में संभागीय उडऩ दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली, शकुंतला मिश्रा, रश्मि शुक्ला सम्मिलित रहे।