ट्रक चालकों की मनमानी, जांच के लिए मांगा कागज तो कर दिया हंगामा

विंध्य भारत, रीवा। आरटीओ चेक प्वाइंट हनुमना में वाहन जाँच के दौरान गत दिवस दो वाहनों के चालकों ने वाहन के दस्तावेज़ दिखाने से मना किया और अपने वाहनों के बीच मार्ग पर ही खड़ा कर के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया तभी वहाँ पर दीपक यादव निवासी भैंसोंड आए और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ़ से गाली गलौज करने लगे।ड्यूटी पर तैनात स्टाफ़ के द्वारा उनको काफ़ी समझाया गया किन्तु वह लोग अनाप शनाप गालियां देते हुए झूमाझटकी पर उतर आए और वहाँ पर धूप से बचने के लिए बनी हुई झोपडिय़ों एवं बैठने के लिए रखी कुर्सियों पर आग लगा दी।दोनों वाहनों को बीच रास्ते पर खड़ा कर देने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और बहुत सारे वाहन और आम जनमानस जाम में फँस गए, और वाहन जाँच का कार्य भी प्रभावित हो गया।दीपक यादव नामक व्यक्ति जो भैंसोंड के निवासी है अपने तीन चार साथियों के साथ आते हैं और अवैध संचालित वाहनों को बिना जाँच के ही छुड़ाने का प्रयास करते है और आए दिन उनके द्वारा स्टाफ़ से दुर्व्यवहार भी किया जाता है, उनके इस कृत्य से शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाती है और शासन के राजस्व का काफ़ी नुक़सान होता है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जनमानस को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग का आवागमन बहाल करने के लिए वाहनो को निकाला गया तो बहुत सारे अवैध संचालित वाहन बिना जांच के ही मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की ओर एवं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर निकल गये।चेकप्वाइंट के प्रभारी के द्वारा दीपक यादव एवं अन्य दो ट्रक चालकों,जिनमें एमपी 20एच बी 6128 एवं यूपी 63 सी टी 3122 के ख़िलाफ़ पुलिस थाना हनुमना मे प्रकरण दर्ज कराया गया है और अपराध कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख़्त कार्रवाई करने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *