जगन्नाथ मंदिर बिछिया में 4 मार्च को भव्यता के साथ जगन्नाथ भंडारा का महाआयोजन

विंध्य भारत, रीवा

होली के पावन अवसर पर शहर के बिछिया स्थित जगन्नाथ मंदिर बिछिया में आगामी 4 मार्च 2026 को महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
आयोजन समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। ज्ञात हो कि मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष होली के अवसर पर कढ़ी-चावल एवं खीर का महाप्रसाद वितरित किया जाता है, जिसके लिए हजारों श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। आमजन की सुविधा हेतु मंदिर प्रांगण में ही पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के साथ भक्ति संगीत का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि 3 मार्च 2026 को रात्रि 9 बजे, चंद्रग्रहण समाप्त होने के पश्चात, मंदिर परिसर में ही होलिका दहन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 4 मार्च को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में जगन्नाथ भंडारा समिति के संरक्षक महेंद्र सर्राफ, अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता, सचिव बामन गोपाल गुप्ता, सहसचिव देवेश कुमार सोनी, राज नारायण मिश्रा, अम्बर गुप्ता, संजीव गुप्ता, विकल्प गुप्ता, रमाकांत पुरवार, राहुल गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी एवं सहयोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *