रावे कार्यक्रम अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विंध्य भारत, रीवा

रावे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम खौर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिट्टी में उपलब्ध प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर एवं जिंक आदि की सटीक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे संतुलित उर्वरक प्रयोग द्वारा उत्पादन बढ़ाया जा सकता है तथा लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि का प्रदर्शन भी किया गया तथा किसानों को प्रत्येक 2-3 वर्ष में मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ग्रुप लीडर वंशिका तिवारी के साथ ईशिका सुमन, अनुराधा, सिद्धिका, पूर्णिमा, महिमा, ज्योति एवं आँचल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह जागरूकता कार्यक्रम ग्राम खौर के किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *