भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित हुई बैठक

विंध्य भारत, रीवा

भारतीय मजदूर संघ कार्यालय रीवा में एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजराज तिवारी , विभाग प्रमुख रमाशंकर तिवारी, संभागीय अध्यक्ष वीर भानु सिंह, जिला मंत्री विकास शुक्ला , सुरेश त्रिपाठी बृजेश सिंह जी, राकेश शुक्ला बाबूलाल सतेंद्र शुक्ला श्यामलाल यादव प्रमोद तिवारी रामकुमार पटेल रामशरण साकेत संतोष विक्रम सहित संभाग के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और मजदूर हितों को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से अनिल त्रिपाठी को संभागीय महामंत्री नियुक्त किया गया। नव नियुक्त महामंत्री अनिल त्रिपाठी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। बैठक का समापन संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *