विंध्य भारत, रीवा
पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस देवतालाब में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, एवं महिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प अंत्योदय का है और भाजपा लगातार अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी से पूरा करता है।
देवतालाब गिरीश गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के आदर्शों पर भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा हो एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता को भी देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और निष्ठा के कारण हो देवतुल्य कहा जाता है। जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी राष्ट्र प्रथम के भाव को आत्मसात कर बूथ तक प्रवास कर सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करें। बैठक के दौरान राहुल गौतम, संतोष सिंह सिसोदिया, विपिन मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, प्रकाश चौरसिया, नीलम सिंह, बंशगोपाल तिवारी, स्वदीप सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, प्रियंका पटेल, सावित्री साहू, वेदमणि कुशवाहा, बरिष्ठ नेता शिवपूजन शुक्ला, रामश्रय नामदेव, सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।