विंध्य भारत, सिंगरौली।
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष व जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर से लेकर मंडलों तक कार्यक्रम आयोजित किए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे ने दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस को मनाए जाने का निर्णय लिया था। तब से भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल जी के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती आ रही है। समर्पण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पण निधि जिसे आजीवन सहयोग निधि भी कहा जाता है की शुरुआत करती है। भाजपा कार्यालय मे आयोजित समारोह मे विधिवत समर्पण दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे तथा विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह तथा समर्पण निधि की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता मंचासीन रही। पितृ पुरुष की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वक्ताओं ने अपने विचार कार्यकर्ताओं के बीच रखे। कार्यक्रम की प्रारंभिक रूप रेखा तथा विषय को जिला उपाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पूनम गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के मध्य रखा, अपने उद्बोधन में विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महापुरुष की छत्रछाया मे निर्मित हुए कार्यकर्ताओं ने ही भारतीय जनता पार्टी को खड़ा किया है उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत से ही पोषित कार्यकर्ता राष्ट्र का नेतृत्व कर रहा है तथा हम सब सौभाग्यशाली हैं जो इस राष्ट्र वादी विचारों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम सभी दीनदयाल के बताए मार्ग पर चल कर सदा ही राष्ट्र निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल के आदर्शों वाली ये पार्टी आज इतनी विशाल हो चुकी है कि पूरे देश मे उसी राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार निहित है। ऐसे महान पुरुष के दिये गये संस्कारों से हम सब कार्यकर्ता संगठन के कार्यों मे लगे रहें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धा और श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समर्पण दिवस से ही हमारे आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम का शुभारंभ होता है तथा हर कार्यकर्ता अपनी समर्पण निधि अर्पित करता है जिससे हमारे सांगठनिक कार्य सुचिता पूर्ण संचालित होते हैं। जिले के प्रत्येक मंडलों में आज समर्पण दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है तथा समर्पण निधि की शुरुआत भी हो रही है जिसे तय समय सीमा मे पूर्ण कर हमे सिंगरौली को हर वर्ष की तरह अव्वल जिलों में रखना है। संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने किया तथा आभार प्रकट विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय ने किया। समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, के के कुशवाहा, जिलामंत्री संदीप झा, कार्यालय मंत्री विजय वैश्य, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मकरध्वज सिंह, केडी वैश्य, मनोज शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, महामंत्री ऋचा सिंह, वरिष्ठ नेता आशा यादव, सरोज शाह, युवा नेता अशोक शाह, मृत्युंजय सिंह, शशांक विक्रम सिंह, रवि चौरसिया, धीरज सिंह, हेमंत पांडे, अर्जुन शाह उपस्थित रहे।
संगठन के कार्यों मे लगे रहना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि – सुंदरलाल शाह