ई-रिक्शा प्रतिबंध पर सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह बोले बिना संवाद के कलेक्टर ले रहीं फैसले

विंध्य भारत, रीवा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने कहा कि 1 फरवरी 2026 से जिला कलेक्टर रीवा ने जय स्तंभ चौक से अस्पताल चौराहे तक ई-रिक्शा के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया है। शिव सिंह ने कहा कि रीवा कलेक्टर को ऐसे मनमानी फैसले लेने का कोई अधिकार नहीं है पहले उन्हें नगर निगम के अधिकारियों व्यापारियों स्कूल संचालकों तथा आम नागरिकों बुद्धजीवियों के साथ सुचारू आवागमन के संबंध में साझा संवाद करना चाहिए था इसके बाद ऐसे फैसले लेने चाहिए क्योंकि उक्त मार्ग के चारों तरफ व्यापारिक क्षेत्र है हॉस्पिटल हैं काफी संख्या में रोजाना मरीजों का आना-जाना बना रहता है। यदि कलेक्टर रीवा को वाहन प्रतिबंधित करना ही था तो ई-रिक्शा से बड़े प्राइवेट वाहनों एवं सरकारी वाहनों को प्रतिबंधित करना चाहिए था। कलेक्टर का यह आदेश सीधे बेरोजगारों के पेट में लात मारने जैसा है ऐसे आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और आवागमन सुचारू बनाने के लिए साझा संवाद किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *