एथिक्स एवं इंटिग्रिटी विषय पर हुआ व्याख्यान का आयोजन

विंध्य भारत, रीवा। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एथिक्स एवं इंटिग्रिटी विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. आर.एन. तिवारी ने की, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजय कुमार मिश्रा, डायरेक्टर, बाल भारती स्कूल तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की संयोजक डा.केशरकली तिवारी उपस्थित रहीं। डॉ तिवारी ने छात्रों के जीवन में शिक्षा के साथ -साथ उनके चरित्र-निर्माण के लिए नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया। दिल्ली में डाक्टरों द्वारा किये गए बम विष्फोट की घट?ना का उल्लेख करते हुए समाज एवं शिक्षित-वर्ग में नैतिक मूल्यों के पतन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के केन्द्र में मौजूद शारीरिक ,मानसिक, भावानात्मक और आत्मिक विकास की अवधारणा को रेखांकित किया । शुभम मिश्रा, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी द्वारा मुख्य वक्ता का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि उन्हें शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यों के लिए उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ संजय कुमार मिश्रा ने एथिक्स एवं इंटीग्रिटी विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधार्थी जीवन में नैतिकता एवं अखण्डता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को बताया कि मनुष्य के चरित्र निर्माण के लिए ईमानदारी, नैतिकता एवं अखण्डता जैसे मूल्यों को आत्मसात करना समय की मांग है। उन्होंने छात्रों मे नैतिक मूल्यों के विकास में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की भूमिका को भी स्पष्ट किया। अपने उद्बोधन के पश्चात उन्होंने छात्रों से संवाद किया तथा उनके प्रश्नों का बड़े ही सकारात्मक तरीके से उत्तर दिया।
कार्यक्रम के अन्त में डा शिवनाथ कुमार शर्मा, सहा प्रा अंग्रेजी विभाग द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रीति विश्वकर्मा सहा प्राध्यापक अंग्रेजी द्वारा किया गया। इस दौरान सभागार में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा डी पी. शुक्ला विभागाध्यक्ष गणित, डॉ संजय तिवारी विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र, डॉ भारतेन्दु मिश्रा पुस्तकालय प्रमुख, डां विनीता कश्यप विभागाध्यक्ष जीव विज्ञान , डॉ अभिलाषा श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र, डॉ नीलम पाण्डेय प्राध्यापक गणित, डॉ एवं अन्य महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *