राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटर के पदाधिकारी चार दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रीवा
विंध्य भारत, रीवा
म.प्र.राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती, उपाध्यक्ष शंकर सिंह तिवारी, शेषमणि पाण्डेय, प्रदेश मंत्री अशोक गोस्वामी विन्ध्य क्षेत्र के अपने चार दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। जहां पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला इकाई रीवा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री जी.पी.त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुपम तिवारी, महिला नेत्री कविता पाण्डेय, रमेश कुमार सोनी एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह ने शाल श्रीफल देकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव ने श्रम कानूनों को पुन: वापस करने के लिए 12 फरवरी 26 को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आन्दोलन को सफल बनाने की बात कही। उन्होने आरोप लगाया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारें श्रमिकों के साथ अन्याय कर पूंजीपतियों के हित को ध्यान में रखते हुए श्रम कानूनों को समाप्त किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रमिकों के हित में अपनी-अपनी बात रखी। इस अवसर पर के.एन.पाण्डेय, हर्षलाल शुक्ला, शिवेन्द्र मिश्रा, प्रदीप अवस्थी, विद्याशंकर तिवारी, मोहनलाल तिवारी, छोटे तिवारी, जेपी सीमेन्ट यूनियन वाहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, विद्युत फडरेशन आदि के पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।