हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार का पतंग महोत्सव 14 जनवरी को

एनसीसी ग्राउंड से आसमान में दिखेंगे रंग बिरंगी कलात्मक पतंगे
विंध्यभारत, रीवा । हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी को शहर के एनसीसी ग्राउंड में पतंग प्रतियोगिता महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान शहर के पतंगबाज रंग बिरंगी व कलात्मक पतंग से आसमान मैं पतंग के करतब दिखाएंगे, जिसकी जितनी अच्छी पतंग आसमान की ऊंचाइयों में लहराएंगी उसे धर्म परिवार द्वारा विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। उक्त जानकारी हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार के सांस्कृतिक सचिव राजमणि तिवारी भोला व युवा अध्यक्ष राजीव वर्मा गुड्डू ने देते हुए आगे बताया कि पतंग महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले पतंग प्रतिभागियों का पंजीयन समिति के नागेंद्र वर्मा व नगर उपाध्यक्ष मनीष साहू द्वारा किया जाएगा इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के पतंगबाज अपनी कला का प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से करेंगे साथ ही कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति पर्व के महत्व व धार्मिक संस्कृति को जोडऩे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जो धर्म परिवार के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण दुबे के नेतृत्व में कलाकारों की टीम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में समस्त पतंगबाजों , कला प्रेमियों व पतंग के प्रति उत्साह रखने वालों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंचने की अपील महासचिव सुरेश बिश्नोई, कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर, नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा, महिला शाखा अध्यक्ष ऋचा गुप्ता वरिष्ठ उपाध्याय चांदनी गुप्ता उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता वर्षा शुक्ला महासचिव माधुरी सोधिया से सचिव प्रतिभा मिश्रा निशा गुप्ता लीना साहू रेशू गुप्ता नीलू गुप्ता काजल त्रिपाठी महिमा शेरवानी किरण पटेल पुजा तिवारी राकेश असवानी युवा शाखा उपाध्यक्ष राजेश साहू वार्ड अध्यक्ष पुनीत वर्मा प्रिंस प्रधान रवि तिवारी आर्यन ताम्रकार प्रवीण गुप्ता आशीष विश्वकर्मा ब्लॉक प्रमुख राजेश नामदेव मोतीलाल नामदेव लव कुश गुप्ता शिव यादव सहित पदाधिकारियो ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *