रीवा । इंदौर शहर मे दूषित पानी पीने से 14 से अधिक लोगो की मौत हो जाने और सैकड़ो लोगो के बीमार होने के कारण अस्पतालो मे भर्ती मरीजों के संदर्भ मे पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के जवाब मे प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहकर की तुम्हारा प्रश्न घंटा मे जाए जैसा गैर जिम्मेदराना एवं अपशब्द का प्रयोग कर पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया हैं। जहां एक ओर दूषित पानी पीने से अनेको लोगो की असामायिक मृत्यु हुई वही जीवन मरण से जूझ रहे लोगों के प्रति इस प्रकार के गलत शब्दों का प्रयोग कर पूरी मनावता को कलंकित कर दिया हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान मे शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जन घंटा बजाते हुए रैली निकालकर रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा के आवास पहुंच कर सांसद से मिलने जा रहे थे तो वहां पर उपस्थित पुलिस कर्मियो ने महिलाओं के साथ झूमाझपटी की , जिससे आक्रोशित कांग्रेस जनों ने वही पर गांधीवादी तरीके से धरना पर बैठ गयें तथा विरोध जताते हुए कहा कि एक तरफ जहरीले पानी पीने से लोगो की मौते हो रही हैं दूसरी तरफ जब कांग्रेस जन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने सांसद के आवास जा रहे थे तो प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के इशारे पर महिलाओं के साथ अभद्रता, झूमाझपटी करना घोर अमानवीयता हैं। भाजपा को अपने बहुमत का घमण्ड हो गया हैं जिसे आने वाले समय मे जनता चूर चूर करेगी। जब प्रशासन को मालूम था कि यहां सांसद से मिलने कांग्रेस पार्टी के लोग आ रहे हैं और महिलाएं भी साथ रहेगीं तो महिलां पुलिस कर्मियों को भी वहां रखना था किन्तु ऐसा न कर पुलिस के पुरूष कर्मियो द्वारा महिलाओं के साथ झूमाझपटी करना कतई उचित नही हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस दमन को कभी बर्दाशत नही करेगी। जब सांसद को बार बार बुलाये जाने पर भी नही मिले तो कांग्रेस जन वहां से अपना विरोध जताकर वापस आ गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशोक पटेल झब्बू, विद्यावती पटेल, बबिता साकेत, संगठन मंत्री रवि तिवारी, सज्जन पटेल, लखनलाल खण्डेलवाल, अब्दुल शहीद मिस्त्री, सत्यनारायण तिवारी, जी पी त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी, गिरिजेश पाण्डेय, हर्षलाल शुक्ला, शत्रुधन सिंह सलैया, डॉ. स्वतंत्र सिंह, ओंकारनाथ पाण्डेय, मुस्तहाक खान, मोहम्मद रफीक अंसारी, रामलाल पाण्डेय, बलराम गौतम, महेन्द्र उपाध्याय, विष्णु शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश कुमार द्विवेदी काकू, रवि तिवारी, धनेन्द्र सिंह बघेल, सहफूज खान, अकरम अंसारी, उमेश वर्मा, आनंद कुशवाहा, अनूप सिंह चंदेल, पंकज उपाध्याय, डॉ विमल दुबे, अरूण पाण्डेय, इन्द्रमणि सिंह, जीतेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, तारा त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, ममता सिंह परिहार, प्रभा सोहगौरा, ममता तिवारी, प्राची शुक्ला, नीलम पाण्डेय, संगीता शर्मा, लक्ष्मी सिंह परिहार, शशिकला द्विवेदी, सुरेश वर्मा, छोटेलाल रजक, निशांत सिंह, सुनील दुबे, मुर्तजा अंसारी, विपिन मिश्रा, दिलीप गौतम, कश्यप नंदन परौहा, प्रदीप नारायण सिंह मुन्ना, प्रदीप उपाध्याय, दिलीप चौबे, राजहंस रवि, अशोक पटेल, विजय सिंह, रघुवीर आदिवासी, डॉ जर्नादन पटेल, बाबू खान, सुनील कुमार उपाध्याय, गुलाम अली, अनवर अली, रामस्वरूप झंझोट, रावेन्द्र सिंह छोटू, रामलखन ताम्रकार, सहित सैकडो की तादात में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।
सांसद के आवास में कांग्रेसियों ने बजाया घंटा, सांसद से मिलने जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठ गए