शिवेंद्र तिवारी 9179259806

नेजुएला की राजधानी काराकास में बीते दिन 150 से ज्यादा अमेरिकी फाइटर जेट उतारे गए और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो समेत उनकी पत्नी को बंदी बना लिया गया। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की खबरें लगातार सूर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, अब अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने सभी देशों को सख्त चेतावनी दी है।
मार्को रुबियो का कहना है कि वेनेजुएला के खिलाफ लिया गया एक्शन दुनिया के सभी देशों की सरकारों और नेताओं को एक संदेश हैं कि जो भी अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करेगा, उसका भी यही हश्न होगा।
ट्रंप के द्वारा वेनेजुएला पर हमले की घोषणा करने के बाद रुबियो ने मीडिया से कहा, “मादुरो वेनेजुएला के लिए सही राष्ट्रपति नहीं थे और ये सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं।” मार्को रुबियो का कहना है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल से लेकर बाइडन और फिर ट्रंप के कार्यकाल समेत यूरोपियन यूनियन समेत कई देश मादुरो को वेनेजुएला के लिए सही नहीं मानते।
रुबियो ने के अनुसार, 2020 में मादुरो के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका में अभियोग लगाया गया था और उन पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था। मादुरो को बहुत से मौके मिले, लेकिन उन्होंने यही रास्ता चुना।
मार्को रुबियो ने आगे कहा, “मादुरो को लगा कि वो अमेरिका के साथ खेल खेलते रहेंगे और हम कुछ नहीं करेंगे। मादुरो ने ईरान को वेनेजुएला में आने का आमंत्रण दिया। अमेरिकी तेल जब्त कर लिया। अमेरिका में गैंग के लोगों को भर दिया और अमेरिकी व्यापार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।”