3 शातिर अपराधी धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार

विंध्यभारत, रीवा

अमहिया थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के कब्जे से धारदार चाकू-छुरे बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस की इस सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाली एक गंभीर घटना टल गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमहिया थाना पुलिस को इन शातिर अपराधियों के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी. सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अमहिया पुलिस की चौकसी और पेशेवर दक्षता को दर्शाती है. विकास गुप्ता पिता बृजवासी गुप्ता, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम हिनोती, पोस्ट मनिकवार, थाना मनगवां, शिवम नागपाल उर्फ शिल्लू पिता नानन्क राम नागपाल, उम्र 20 वर्ष निवासी एम.पी.बी रोड, अर्जुन नगर, थाना अमहिया, राहुल गुप्ता पिता जमुना प्रसाद गुप्ता, उम्र 20 वर्ष निवासी पोखरी टोला, नई बस्ती, वार्ड क्रमांक 26, थाना समान, जिला रीवा (हाल बाणसागर कॉलोनी, समान, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रीवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *