पटवारी ने ग्रामीण को दी धमकी : रिकॉर्ड बिगाड़ दूंगा,फिर लगाओगे चक्कर

विंध्यभारत, रीवा

मऊगंज के नईगढ़ी तहसील के भरिगवां हल्का क्षेत्र में पदस्थ पटवारी पर गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.ग्राम मौलिया निवासी मुन्नालाल सिंह ने कलेक्टर मऊगंज को एक लिखित आवेदन सौंपकर पटवारी पवन शुक्ला पर सीमांकन में लापरवाही, खसरा सुधार में देरी और प्रताडऩा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीण के अनुसार, उसने अपनी भूमि के सीमांकन और खसरा सुधार की समस्या को लेकर 14 अक्टूबर 2025 और 11 नवंबर 2025 को जनसुनवाई में आवेदन दिया था. कलेक्टर द्वारा तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए गए थे.लेकिन प्रशासनिक आदेशों के बावजूद आज तक न तो सीमांकन हो सका और न ही खसरा सुधार की फाइल एसडीओ ऑफिस भेजी गई।
मुन्नालाल सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने पटवारी पवन शुक्ला से दोबारा अपने मामले को आगे बढ़ाने की मांग की तो पटवारी ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया.आवेदक के अनुसार पटवारी ने कहा—”तुमने शिकायत की है, अब मैं तुम्हारा कोई काम नहीं करूंगा. तुम्हारा रिकॉर्ड ऐसा बिगाड़ दूंगा कि जिंदगीभर चक्कर लगाते रहोगे। मेरी नौकरी मैंने अपने दम पर ली है, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता.इस कथित धमकी के बाद से ग्रामीण मानसिक रूप से परेशान है और लगातार चक्कर लगाने के बाद भी उसका काम ठप पड़ा हुआ है। मुन्नालाल ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.उसे न तो कोई आश्वासन मिला और न ही कार्यवाही की कोई अपडेट नही है.उनका कहना है कि यदि स्थिति यही रही तो उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद समाप्त होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *