Headlines

डिप्टी सीएम के जन्मदिन का मना जश्न मनगंवा में

नगर प्रतिनिधि, रीवा

जिले की जनता उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का 60वां जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और ऐतिहासिक रूप में मनाया। इसी कड़ी में जिले के मनगवां में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का ऐतिहासिक रूप से जन्मदिन मनाया गया मनगवां पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का क्षेत्र के विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर नामवर सिंह जनपद सदस्य नृपेंद्र सिंह गणेश डॉ विष्णु देव कुशवाहा सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं समाजसेवियों ने उपमुख्यमंत्री का गर्म जोशी के साथ-साथ स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाए मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मनगवा क्षेत्र की जनता को हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है उससे मेरी ऊर्जा बढ़ी है हम सब मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
अधिवक्ता सचिन मिश्रा ने दी बधाई
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के जन्मदिवस पर मैहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सचिन मिश्रा ने रीवा पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना मां शारदा देवी से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *