Vindhya Bharat Live  के साथ भारत की दोनों शतकवीर बेटियों को झोली भरकर बधाई दीजिए।

  • SHIVENDRA TIWARI_ 9179259806

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले के दौरान 49 गेंद डॉट खेली थी। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर नुकसान 28 रन था। हालात ऐसे थे कि स्मृति मंधाना को अपना खाता खोलने के लिए 18 गेंद तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल चिन्नास्वामी स्टेडियम की विकेट पर घास थी, जो गेंदबाजों को मदद कर रही थी। ओपनर शेफाली वर्मा 38 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं। फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी करने आईं हेमलता ने 41 गेंद पर 24 रन का योगदान दिया। तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच 136 गेंद पर 171 रन की साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत कौर ने पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू कर दिया। हरमनप्रीत के तेज खेलने का फायदा स्मृति मंधाना को भी मिला। स्मृति मंधाना ने 120 गेंद पर 113.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 18 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 136 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी लास्ट ओवर में 3 गेंद पर 14 रन कूटकर अपना शतक पूरा कर लिया। हरमनप्रीत ने 88 गेंद पर 117.05 की स्ट्राइक रेट के साथ 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 103* रन बनाए। टीम इंडिया 325/3 तक पहुंच गई। पावरप्ले में 28 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने अगले 40 ओवर में 297 रन कूट दिए। Vindhya Bharat Live  के साथ भारत की दोनों शतकवीर बेटियों को झोली भरकर बधाई दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *