Headlines

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, युवक को बचाने के लिए बंद करने पड़े बांध के गेट, 6 घंटे चला रेस्क्यू, उसके बाद निकाला जा सका मछुआरे को

सूचना मिलते ही डैम के खुले 6 गेटों को कराया गया बंद
लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा बाणसागर डैम का जल स्तर
रेस्क्ूय समाप्त होते ही फिर से रात में खोले गये बाणसागर के गेट

नगर प्रतिनिधि, रीवा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डैम के सभी गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। पानी का स्तर कम होने के बाद लगभग छह घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद डैम के गेट दोबारा खोल दिए गए बाणसागर डैम के गेट खुलते ही मछली पकड़ रहा युवक नदी के बीच धार में फंस गया। घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल के साथ रेस्क्यू शुरू किया। दौरान डैम के सभी गेट बंद करने पड़े थे। छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम एवं पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल लिया है।घटना देवलौंद थाना क्षेत्र के कुमहिया गांव की है।
जानकारी के अनुसार बाणसागर डैम के 6 गेट बुधवार शाम चार बजे खोले गए थे। जिले के आस पास हो रही बारिश की वजह से बाणसागर डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण डैम के गेट खोले गए। तभी देवलौद के कुमहिया गांव में नदी के बीच मछली पकड़ रहा युवक अचानक नदी में आई बाढ़ में फंस गया। पुलिस के अनुसार अल्ताफ खैरवार पिता बिंदु खैरवार (34) निवाशी रामपुरवा का रहने वाला है। युवक जब नदी में अचानक बाढ़ आई तो वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और मदद के लिए आवाज देने लगा। घटनास्थल के पास नदी के किनारे गांव के कुछ लोग मवेशियों को ले कर घर जा रहे थे। तभी लोगों ने किसी की चिल्लाने की आवाज सुन नदी में देखा तो टापू में एक युवक अपनी शर्ट हाथ में लेकर उसे हिला कर मदद के लिए आवाज लगा रहा था। युवक को नदी के बीच फंसा देख गांव के लोगों ने मामले की जानकारी देवलौंद पुलिस को दी।
एस डीआर एफ की टीम मौके पर पहुंची
जानकारी के बाद थाना प्रभारी सुभाष दुबे मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम का मौके पर बुलाया गया। नदी के बीच में फंसे युवक की जानकारी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जानकारी के बाद अधिकारियों ने बाणसागर डैम प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की और डैम के खुले छह गेटों को तत्काल बंद कराया गया। बुधवार रात तकरीबन 8:00 बजे पानी का जलस्तर कुछ काम हुआ, इसके बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को नदी से बाहर निकल गया है। अल्ताफ खैरवार ने बताया कि वह मछली पकडऩे सोन नदी गया हुआ था। तभी अचानक बाणसागर डैम के गेट खुल गए और नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बचने वह नदी के बीच टापू में खड़ा हो गया और अपने बचाव के लिए मदद मांगने लगा। तभी मवेशी लेकर जा रहे गांव के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और इसके बाद जाकर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुन: बाणसागर डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि हमें गांव के लोगों ने जानकारी दी थी कि नदी के बीच में एक युवक फंसा हुआ है। तब हमने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा कर बाणसागर डैम के खुले गेट को बंद कराया और रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को बाहर निकल गया।
लगातार बढ़ रहा है जल स्तर
वर्तमान में बाणसागर डैम का पानी अपने फुल भराव के ३४१.६४ के स्थित में पहुंच गया है। वर्तमान में पानी का आवक २१०० से २२०० क्यूमेक्स के बीच है। बढ़ते जल स्तर को देख शुक्रवार के देर रात और भी गेट खोलने की संभावना जताई गई है । यह सावधानी डूब क्षेत्र में बसे गांवों को देखते हुए बरती जा रही है।
इनका कहना है…
मछुआरों के फंसे होने के कारण बाणसागर डैम के खुले ६ गेटों को बंद करना पड़ा था। जैसे ही शांम ७.३० बजे रेस्क्ूय ऑपरेशन समाप्त हुआ वैसे ही फिर से गेट खोल दिये गये हैं।
व्ही.के. ओझा
कार्यपालन यंत्री
बाणसागर देवलौंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *