Headlines

नौ सेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी के बाद सेना प्रमुख बने उपेंद्र द्विवेदी भी रीवा सैनिक स्कूल के छात्र रहे

  • Shivendr@tiwari_9179259806

रीवा/जबलपुर। रीवा जिले का नाम एक बार फिर देश में रोशन हुआ है। जिले के गढ़ गांव में जन्मे उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। सैनिक स्कूल रीवा के 1973 से 1981 बैच के छात्र रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी अति विशिष्ठ सेवा मैडल, जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान रहे हैं।देश में आतंकवाद विरोधी अभियानों में विशेष महारत रखते हैं। उपेंद्र द्विवेदी का जन्म एक जुलाई, 1964 को रीवा में हुआ था।

रीवा के दिनेश त्रिपाठी संभाल रहे भारतीय नौसेना प्रमुख की कमान
रीवा में जन्मे दिनेश त्रिपाठी वर्तमान में भारतीय नौसेना प्रमुख हैं। वे 30 अप्रैल 2024 से इस पद को सुशोभित कर रहे हैं। एडमिरल त्रिपाठी इस जिम्मेदारी से पहले नौसेना के उपप्रमुख थे। त्रिपाठी का 15 मई 1964 को रीवा में जन्म हुआ था। दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। एक जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *