Headlines

कोदो🌹


कोदो भले में देखने में धान की पौधे की तरह लगता है, लेकिन धान से अलग खास बात यह है कि कोदो की खेती में धान से बेहद कम पानी की जरूरत होती है। कोदो को पानी की जरूरत होती है। यही वजह है कि यह कम पानी वाले सूखाग्रस्त और बंजर इलाकों में उगाया जा सकता है। इतना ही नहीं जिस जमीन पर कोई फसल नहीं उग पाती, वहां कोदो बारह महीने उगाए जा सकते हैं। यही वजह है कि इसे ‘अकाल का अनाज’ या ‘गरीब का चावल’ भी कहा जाता है।
कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अक्सर लोग इनके बारे में जानते नहीं हैं। इन्हीं में से एक है कोदो मिलेट (Kodo Millet)। कोदो, एक प्रकार का मोटा अनाज है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होता है। कोदो दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। यह वजन घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा, बच्चों और महिलाओं के लिए भी कोदो मिलेट लाभकारी है।

कोदो एक ऐसा अनाज है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं लेकिन जब आप इसके फायदों से बारे में जान लेंगे तो इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे। कोदो में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आप अपनी डाइट में कोदो को शामिल कर सकते हैं। यह ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करने में सहायता करता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप अपनी डाइट में कोदो मिलेट को शामिल कर सकते हैं।

पेट से जुड़े रोग दूर करे
कोदो मिलेट पेट से जुड़े रोगों को भी दूर करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह अपच, गैस और कब्ज की समस्या ठीक करता है। अगर आपको पेट की समस्याएं हैं, तो आप कोदो का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
कोदो, हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। कोदो मिलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स और टिश्यू को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है। कोदो मिलेटब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है।

वजन कम करने में सहायक —
कोदो में फाइबर पाया जाता है, इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और ओवरईटिंग से बच सकते हैं। कोदो से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे वजन कम करने की जर्नी आसान हो जाती है,साथ ही, यह कमर, पेट और जांघों की चर्बी को भी कम करने में सहायता करता है। लेकिन सिर्फ कोदो मिलेट खाने से ही आपका वजन कम नहीं होता है। वेट लॉस करने के लिए आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद
कोदो में कैल्शियम की मात्रा होती है ऐसे में यह हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए ।जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी आप कोदो मिलेट का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कोदो मिलेट को जोड़ों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको अक्सर ही जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तो आप अपनी डाइट में कोदो को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है।

कोदों को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है कुछ तरीके इस प्रकार हैं।

दलिया बनाएं : कोदों का दलिया सबसे आसान तरीका है इसे उपयोग करने के लिए जल्दी और आसानी से बनने वाला कोदो दलिया नाश्ते का एक लोकप्रिय विकल्प है।

कोदों डोसा : कोदों डोसा एक स्वस्थ और स्वादिष्ट नाश्ते का विकल्प है। इसे कोदो के आटे को पानी के साथ मिलाकर रात भर के लिए रखा जाता है। फिर इसे नियमित डोसे की तरह पकाया जाता है।

रोटी बनाएं : रोटी बनाने के लिए कोदों के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो भारत में एक मुख्य भोजन है।
बेकिंग: बेकिंग में कोदों के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग ब्रेड, मफिन, कुकीज़ और केक बनाने के लिए किया जा सकता है।

वरगु सदाम : वरगु सदाम तमिलनाडु, भारत में एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसे कोदों को पानी के साथ पकाकर और मसाले और सब्जियां डालकर बनाया जाता है।

कोदों की खिचड़ी: कोदो की खिचड़ी एक हेल्दी और स्वादिष्ट डिश है जिसे कोदो को दाल, सब्जी और मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है।

अगर कोदो से किसी को एलर्जी है तो इसके सेवन से पहले किसी डॉ की सलाह अवश्य लें 🙏

©शिवेंद्र तिवारी 9179259806

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *