Headlines

बीपी का बढ़ना यानी हाई बीपी जितना खतरनाक है,

शिवेंद्र तिवारी- 9179259806

उससे भी खतरनाक बीपी का अचानक से लो होना है। अक्सर लोग लो बीपी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन, बीपी का अचानक से लो होना या लंबे समय तक लो बने रहना, सही नहीं है।

बीपी लो होने पर कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, हाथ-पैर कांपना, दिल की धड़कन तेज होना, थकान या बेहोशी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

स्वस्थ वयस्कों में बीपी का लेवल 120/80 mmHg होना चाहिए। वगीं, अगर किसी व्यक्ति का बीपी 90/60 mmHg से कम है,

तो इसे लो बीपी माना जाता है। मेडिकली इसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। बीपी लो होने पर, शरीर के अंगों में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है।

ऐसे में कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका बीपी लो रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बीपी लो होने पर एक्सपर्ट के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय को आजमाएं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

बीपी लो होने पर पानी में मिलाकर पिएं सेंधा नमक

आयु्र्वेद में ऐसा कहा जाता है कि सेंधा नमक शरीर में मौजूद तीनों दोषों को बैलेंस करता है।

इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। यह बीपी को मैनेज करने में मदद करता है।

यह स्वाद में नमकीन और हल्का मीठा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पचाने में आसान होता है।

चीनी से शरीर तो तुरंत ताकत मिलती है। बीपी लो होने पर कमजोरी महसूस होती है। उसे इस पानी से दूर किया जा सकता है।

चीनी, आपके ब्रेन और शरीर में सीधा कार्ब्स पहुंचाकर आपको बेहतर महसूस करनवाती है।

इससे खून में फ्यूड कॉन्टेंट बढ़ता है और थकान दूर होती है।

आमतौर पर नमक शरीर में पित्त बढ़ाता है। लेकिन, सैंधव लवण, ठंडी तासीर के कारण, पित्त को बैलेंस करता है। यह स्किन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है

इसके नमकीन स्वाद की वजह से यह वायु को भी बैलैंस करता है और कफ में भी आराम देता है।

सादा पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। लेकिन, इसके कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। ऐसे में चीनी और नमक वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और जरूरी मिनरल्स को बैलेंस करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर में आयरन लेवल बढ़ाते हैं।

इससे तनाव भी कम होता है। साथ ही, शरीर और माइंड को आराम मिलता है।

लो बीपी को ठीक करने में मदद करेगा यह आयुर्वेदिक उपाय

एक गिलास पानी लें।

इसमें लगभग आधा टीस्पून यानी 2.4 ग्राम हिमालयन सॉल्ट यानी सेंधा नमक मिलाएं।

इसमें आधा चम्मच चीनी मिलाएं।

इससे लो बीपी को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *