भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के तहत जिलावार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सतना जिले का चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी को बनाया गया है। वहीं, रीवा जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह होंगे। कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव को सिंगरौली जिले का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पराशर को सीधी जिले का जिम्मा सौंपा गया है। मैहर जिले के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभु दयाल पटेल और मऊगंज जिले का प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सदानंद गौतम को बनाया गया है। महापौर योगेश ताम्रकार को छतरपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है तो पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी को उमरिया जिले का प्रभारी बनाया गया है। विनोद यादव पन्ना जिले के तो अरुण द्विवेदी शहडोल जिले के प्रभारी बनाए गए हैं।
यत्र तत्र सर्वत्र