Headlines

“प्रेम नाम है मेरा। प्रेम चोपड़ा।”

शिवेंद्र तिवारी

प्रेम चोपड़ा के एक डायलॉग ने रेलवे के लिए एक दिन तगड़ी मुसीबत खड़ी कर दी थी। रेलवे इतना परेशान हो गया था कि एक सुपरफास्ट ट्रेन को उसे रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन पर रोकना पड़ा था। और जानते हैं वो डायलॉग कौनसा था? वो था प्रेम चोपड़ा जी के आइकॉनिक्स डायलॉग्स में से एक, जो उन्होंने बॉबी फिल्म में बोला था,”प्रेम नाम है मेरा। प्रेम चोपड़ा।” जी हां, प्रेम चोपड़ा साहब का यही डायलॉग एक दिन रेलवे के लिए जी का जंजाल बन गया था। आइए ये पूरा किस्सा जानते हैं। किस्सा पसंद आए तो इसे लाइक व शेयर करना ना भूलिएगा। और किस्सा टीवी को फॉलो नहीं किया है तो वो भी कर लीजिएगा। यहां बहुत से फिल्मी किस्से आते रहते हैं। और हो सकता है कि आपको कुछ मज़ेदार पढ़ने-जानने को मिल जाए।

प्रेम चोपड़ा जी द्वारा बोला गया बॉबी फिल्म का वो डायलॉग बहुत तगड़ा हिट हुआ था। प्रेम चोपड़ा से लोग जब भी मिलते तो वही डायलॉग सुनाने की गुज़ारिश करते थे। एक दफा प्रेम चोपड़ा एक सुपरफास्ट ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन में प्रेम चोपड़ा हैं ये बात जाने कैसे ये बात बाहर फैल गई कि इस ट्रेन में प्रेम चोपड़ा हैं। इसलिए ना सिर्फ ट्रेन के भीतर तो लोग उनसे वो डायलॉग कई-कई दफा सुन ही चुके थे। लेकिन ट्रेन के बाहर भी उन्हें ये डायलॉग कई दफा बोलना पड़ा था। क्योंकि ट्रेन के रूट पर पड़ने वाले हर स्टेशन पर प्रेम चोपड़ा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोग प्रेम चोपड़ा से रिक्वेस्ट करते कि बाहर आकर बॉबी फिल्म का वही डायलॉग सुना दीजिए। प्रेम चोपड़ा भी उनकी बात रखते हुए वो डायलॉग सुनाने ट्रेन से बाहर आ जाते। और ये सिलसिला आखिरी स्टेशन तक चला। अभी हाल ही में अरबाज़ खान को दिए एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा जी ने इस किस्से का ज़िक्र किया है।

यूं तो राज कपूर प्रेम चोपड़ा के साढ़ू साहब थे। लेकिन बात जब काम की होती थी तो राज कपूर वहां रिश्तेदारी वगैरह नहीं देखते थे। वो कोई भी रोल उसी एक्टर को देते थे जो उन्हें लगता था कि उस पर एकदम फिट होगा। फिर चाहे वो एक्टर उनका रिश्तेदार ही क्यों ना हो। एक दिन एक पार्टी में राज कपूर ने प्रेम चोपड़ा जी से कहा कि उनकी अगली फिल्म में प्रेम चोपड़ा को काम करना है। राज कपूर की वो बात सुनकर प्रेम चोपड़ा बड़े खुश हुए। क्योंकि राज कपूर की फिल्म में काम करना बड़ी बात होती थी। उन्होंने राज जी से अपने किरदार के बारे में पूछा। लेकिन राज कपूर ने वहां उन्हें कुछ भी बताने से मना कर दिया। उसके बाद जब भी प्रेम चोपड़ा राज कपूर से मिलते और अपने रोल के बारे में पूछते तो राज कपूर कहते-बताएंगे बताएंगे।

बकौल प्रेम चोपड़ा राज कपूर रोज़ रात को शराब पीते थे। लेकिन नशे में धुत्त रहने के बाद भी वो अपनी फिल्मों के बारे में समय से पहले किसी को कुछ नहीं बताते थे। फिर एक दिन राज कपूर ने प्रेम चोपड़ा से पुणे आकर अपने सीन शूट करने को कहा। प्रेम चोपड़ा खुशी-खुशी पुणे पहुंचे। लेकिन वहां जाकर उन्हें जब अपने रोल की जानकारी मिली तो वो बड़े निराश हुए। क्योंकि उनका रोल बहुत छोटा सा था। एक तरह का गेस्ट रोल था वो। प्रेम चोपड़ा उस रोल को करना चाहते नहीं थे। लेकिन राज कपूर के कहने पर उन्हें वो रोल करना पड़ा। और देखिए, बॉबी का वो एक डायलॉग प्रेम चोपड़ा जी के करियर का वन ऑफ दि बेस्ट डालॉग बन गया। #PremChopra #rajkapoor #Bobby

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *