शिवेंद्र तिवारी
18 नवंबर, 1984 को बेंगलुरू में पैदा हुईं नयनतारा इस वक्त साउथ की सबसे ज्यादा फीस पानी वाली एक्ट्रेस में टॉप पर हैं।
नागार्जुन की एक्स बहू और एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु का नाम एक्टिंग से ज्यादा विवादों के लिए भी सुर्खियों में रहा। समांथा ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। हालांकि, 4 साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। समांथा ने फिल्म पुष्पा में एक आइटम सॉन्ग भी किया है।
13 अक्टूबर, 1990 को मुंबई में पैदा हुईं पूजा हेगड़े ने 2012 में तमिल मूवी ‘मुगामूदी’ से करियर की शुरुआत की थी। 2020 में अल्लू अर्जुन के साथ आई उनकी फिल्म ‘अला वैकुंठपुरामुलू’ सुपरहिट साबित हुई थी। पूजा साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। 7 नवंबर, 1981 को मैंगलुरू में पैदा हुईं अनुष्का ने 2005 में आई फिल्म ‘सुपर’ से करियर की शुरुआत की थी।
ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हीरोइन रहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हैं।
बाहुबली में प्रभास के साथ काम कर चुकीं तमन्ना भाटिया साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में पैदा हुईं तमन्ना ने 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था।
सिंघम गर्ल के नाम से मशहूर काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। काजल ने 2020 में गौतम किचलू से शादी की और अप्रैल, 2022 में एक बेटे की मां बनीं। काजल आखिरी बार 2022 में फिल्म हे शिनामिका में नजर आई थीं।
रकुल प्रीत सिंह साउथ फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। 10 अक्टूबर, 1990 को नई दिल्ली में पैदा हुईं रकुल प्रीत ने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म ‘गिल्ली’ से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान हिंदी फिलम यारियां से मिली।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मीठा में काम कर चुकीं तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई, 1983 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म जोड़ी से की थी।
