Headlines

5 रुपए के पेन के विवाद ने ले ली युवक की जान, 4 गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, रीवा

मऊगंज पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिस पर सामान्य तौर पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।5 रुपए की पेन के लिए छात्रों में 2 साल पहले विवाद हुआ था उसके बाद सब सामान्य चलता रहा, लेकिन एक युवक ने इस विवाद को गांठ बांध रखी थी और उसने उस घटना का बदला हत्या के रूप में ले लिया। जिस प्रकार घटना करित की गई थी, वह भी रोंगटे खड़े कर देने वाली रही।
घंटना के संबंध में बताया गया है कि पथरहा निवासी सुशील पाल और शमशाद खान ढेरा स्थित स्कूल में वर्ष 2023 में साथ में ही पढ़ा करते थे दोनों में दोस्ती भी थी। एक दिन सुशील पाल की 5 रुपए की एक पेन गुम गई। जिस पर उसने अपने दोस्त शमशाद पर ही आरोप लगाया कि उसने वह पेन चुरा लिया है। दोनों में जमकर विवाद हुआ इसी बीच सुशील पाल के चाचा ने भी शमशाद को जमकर फटकार लगाई। फिर मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों ने स्कूल भी छोड़ दी। दोनों अपने-अपने निजी काम करने लगे। लेकिन 8 अप्रैल 2025 को सुशील पाल अचानक गायब हो गया जिस पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन दोनों युवक की तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। अभी हाल में 9 मई को बहुती प्रताप में एक साथ 3 शव मिले थे। जिसमें दो की पहचान हो गई थी और एक शव नर कंकाल के रूप में तब्दील हो गया था। बाद में परिजनों ने कपड़े के आधार पर पहचान की और यह माना कि यह नर कंकाल सुशील पाल का ही है। इसके बाद थाना मऊगंज की पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई। जिसने यह पाया गया की घटना दिनांक 8 अप्रैल को आरोपी शमशाद के एक दोस्त के साथ सुशील पाल जाता हुआ दिखा था। इसके बाद एक-एक कड़ी जुड़ती चली गई। जब सभी आरोपी पकड़े गए तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शमशाद ने मौसम कोल के माध्यम से एक पार्टी बहुती प्रपात में देने का प्लान रचा। एक मोटरसाइकिल में पांच युवक साथ गए थे। इन्होंने पार्टी शुरू की और इस बीच पेन का विवाद भी सामने आ गया। पहले तो सुशील पाल को शमशाद ने जमकर पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो सभी ने मिलकर उसे प्रताप में जिंदा ही फेंक दिया। बाद में सुशील पाल का शव नर कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शमशाद खान के अलावा मौसम कोल, योगेश रावत सहित एक अन्य अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
इनका कहना है….
यह एक अंधी हत्या थी। नर कंकाल मिलने के बाद तफ्तीश शुरू की गई थी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की और आरोपियों तक पहुंच गई। आरोपियों ने अपना प्राप्त स्वीकार कर लिया है।
दिलीप सोनी
एस पी, मऊगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *