Headlines

बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नगर प्रतिनिधि, रीवा

मऊगंज थाना क्षेत्र के बमुरिहा गांव में 26 वर्षीय कमलेश उर्फ पुष्पराज कुशवाहा का शव घर से 500 मीटर दूर बगीचे में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। घटना 20 मई की रात की है। बुधवार सुबह पड़ोसी सोनू ने शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इक_ा हुए और पुलिस को खबर की। मऊगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।
कमलेश नई गढ़ी थाना क्षेत्र के कबरा गांव का रहने वाला था। बचपन में ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। पिता रामस्वरूप कुशवाहा ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उनके चार बेटे और एक बेटी हुई। कमलेश को उसके नाना हरिवंश कुशवाहा बमुरिहा गांव ले आए और यहीं उसकी परवरिश हुई। नाना के निधन के बाद वह मामा जगन्नाथ कुशवाहा की देखरेख में रह रहा था। घटना वाली रात कमलेश खाना खाकर बगीचे में सोने गया था। सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बमुरिहा गांव में एक 26 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे में मिला है। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची है शव की पंचनामा कार्रवाई जारी है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *