ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी पर जानिए आज 17 मई के पंचांग का शुभ योग, राहु काल और राशिफल
Aaj Ka Panchang: आज 17 मई, 2025 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आइए जानते हैं, 17 मई का पंचांग क्या है, कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने वाला है, किस दिशा में यात्रा करना अशुभ है और आज का राहु काल कब से कब तक है?
Aaj Ka Panchang 17 May 2025: आज 17 मई, 2025 को ज्येष्ठ माह का पांचवां दिन है और आज इस माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज दिनमान यानी दिन की लंबाई 17 घंटे 36 मिनट 55 सेकंड की है, जबकि रात्रिमान 17 घंटे 22 मिनट 33 सेकंड की होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रीष्म ऋतु का पूर्वार्ध काल है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं, 17 मई के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं? आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है और आज के राहु काल का समय क्या है?
आज का पंचांग
तिथि: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो 17 मई की पूर्ण रात्रि तक व्याप्त रहेगी। इसके बाद ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। पंचमी तिथि एक पूर्णा तिथि है, जिसके स्वामी नागदेव हैं और इसका स्वभाव लक्ष्मीप्रद है। यह तिथि शुभ मुहूर्तों में स्वीकृत है।
नक्षत्र: आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 05:44 PM तक व्याप्त रहेगी है। यह एक शुभ नक्षत्र है। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगी, यह भी एक शुभ नक्षत्र है।
दिन/वार: आज दिन शनिवार है, जो बजरंग बली हनुमान जी और भगवान शनिदेव की आराधना का विशेष दिन माना गया है।
योग: आज 07:09 AM तक साध्य योग व्याप्त रहेगा, जो कि एक शुभ योग है। इसके बाद शुभ योग की शुरुआत होगी।
करण: आज 05:39 PM तक कौलव करण का प्रभाव रहेगा, इसके बाद तैतिल करण की शुरुआत होगी, जो 17 मई की पूर्ण रात्रि तक व्याप्त रहेगी।
सूर्य-चंद्र गोचर
आज के पंचाग के उपर्युक्त इन पांच अंगों के साथ ही आज सूर्य और चंद्र गोचर की स्थिति इस प्रकार रहने के योग हैं:
सूर्य गोचर: सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
चन्द्र गोचर: चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। वे इस राशि में 18 मई की 12:04 AM तक रहेंगे और फिर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शुभ-अशुभ काल
आज शुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने के योग हैं:
ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 AM से 04:48 AM
प्रातः सन्ध्या: 04:27 AM से 05:29 AM
अभिजित मुहूर्त: 11:50 AM से 12:45 PM
विजय मुहूर्त: 02:34 PM से 03:28 PM
गोधूलि मुहूर्त: 07:05 PM से 07:26 PM
सायाह्न सन्ध्या: 07:06 PM से 08:08 PM
अमृत काल: 12:36 PM से 02:19 PM
निशिता मुहूर्त: 11:57 PM से 12:38 AM, मई 18
आज अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने के योग हैं:
राहुकाल: आज राहु काल 08:53 AM से 10:36 AM तक रहने का योग है। हिन्दू धर्म में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने की मनाही है।
यमगण्ड: 02:00 PM से 03:42 PM
गुलिक काल: 05:29 AM से 07:11 AM
दुर्मुहूर्त काल: 05:29 AM से 06:24 AM और 06:24 AM से 07:18 AM
विष घटी/वर्ज्य काल: 02:07 AM, मई 18 से 03:47 AM, मई 18
17 मई 2025 के पर्व और त्योहार
आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और दिन शनिवार है। यह दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं, इसलिए इस दिन उनका पूजन एवं व्रत करना अत्यंत लाभकारी होता है।
इसके साथ ही, शनिवार का दिन बजरंगबली हनुमान जी की आराधना के लिए भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति करने से शनि ग्रह के प्रभाव से उत्पन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्वयं शनिदेव ने हनुमान जी को यह वचन दिया था कि जो भी उनकी उपासना करेगा, उसे वे कोई कष्ट नहीं देंगे।
आज की यात्रा टिप्स: आज पूर्व दिशा में दिशाशूल होने के कारण, आपातकाल को छोड़कर आज इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है।
पंचांग का महत्व
पंचांग केवल तिथियों और त्योहारों का कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह जीवन को सफलता और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है। यह ब्रह्मांड की प्राकृतिक लय और खगोलीय घटनाओं के अनुरूप चलने की प्रेरणा देता है, जिससे समय और परिस्थितियां अनुकूल बनाई जा सकती हैं।
पंचांग के पांच प्रमुख अंग
पंचांग के पांच मुख्य घटक होते हैं, जिनका ध्यान रखकर किए गए कार्यों में सफलता और समृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। पंचांग एक ये घटक हैं:
वार: यह सप्ताह के सातों दिनों का महत्व और उनका प्रभाव को बतलाता है।
तिथि: इसके अनुसार चंद्र मास के अनुसार दिन की गणना का पता चलता है।
नक्षत्र: यह विशिष्ट नक्षत्रों की स्थिति और उनके प्रभाव बतलाता है।
योग: इससे विशेष खगोलीय संयोगों का महत्व का पता चलता है।
करण: आधे तिथि का सूचक को करण कहा जाता है, जो कार्यों की शुभता को प्रभावित करता है।
शुभ कार्यों में पंचांग का महत्व: हिंदू संस्कृति में पंचांग के आधार पर शुभ कार्य किए जाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और इच्छित फल की प्राप्ति होती है। ये कार्य मुख्य रूप से हैं: विवाह, गृह प्रवेश, व्यवसाय की शुरुआत, यात्रा और अन्य मांगलिक कार्य।
पंचांग की जीवन में भूमिका: पंचांग केवल शुभ मुहूर्त जानने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की निर्णय क्षमता को भी सुदृढ़ करता है। यह प्रकृति और ब्रह्मांड की ऊर्जा के साथ संतुलन स्थापित करने में सहायक होता है, जिससे जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। अतः पंचांग का अनुसरण करके हम अपने जीवन को अधिक सफल और समृद्ध बना सकते हैं।
@राशिफल शनिवार 17 मई, 2025
17 मई, शनिवार के ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृष राशि वालों को बिजनेस में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। सिंह राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई खास पद और काम मिलेगा। कन्या राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। मकर राशि के लोगों को कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।
मेष – पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर समय पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में बीतेगा। आपके स्वभाव में भी अच्छा बदलाव आएगा। परिवार का माहौल और अच्छा बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और कामयाब भी होंगे। घर में खुशी और शांति बनी रहेगी। नेगेटिव: परिवार और जीवनसाथी का साथ देना भी जरूरी है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के खर्च ज्यादा रहेंगे। इसलिए फालतू खर्चों और खरीददारी को अभी टाल दे। अगर कहीं पैसा लगाने की सोच रहे है तो अभी रुक जाए। करियर: कामकाज और व्यापार में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। काम की जगह पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। जोखिम भरे काम जैसे शेयर बाजार या सट्टे में पैसा न लगाएं। काम करने वाली महिलाओं के लिए यह समय सफलता और तरक्की वाला है। लव: आज पति-पत्नी आपस में बातचीत करके कोई बड़ा फैसला ले सकते है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: कब्ज और गैस की दिक्कत रहेगी। जिस वजह से आपके काम में कुछ रुकावट आ सकती है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9
वृष – पॉजिटिव: समाज या सामाजिक कामों में आज दिन का ज्यादा समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मन खुश रहेगा। अपने उसूलों और नियमों से किसी भी तरह का समझौता न करना आपको मजबूत बनाए रखेगा। यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। नेगेटिव: अपनी भावनाओं और गुस्से पर काबू रखे। छोटी सी बात पर ही किसी से बहस या कहा-सुनी हो सकती है। बच्चों की परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ समय उनके साथ भी बिताना जरूरी है। ध्यान रखे। करियर: व्यापार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आयात-निर्यात के मामलों में किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करे। पहले उससे जुड़ी सही जानकारी लेना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने वालों का अपने नीचे काम करने वालों पर प्रभाव बना रहेगा। लव: परिवार वालों और जीवनसाथी का साथ घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी न करे। स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी के कारण स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। कुछ समय ध्यान करने में भी बिताए। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन – पॉजिटिव: अनुभवी लोगों की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। अच्छी और ज्ञान की बातें पढ़ने में भी समय बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलना पुरानी अच्छी यादों को ताजा करेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। यह समय आपके लिए अच्छा है। नेगेटिव: कुल मिलाकर समय सामान्य फल देगा। किसी खास काम में बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी मन मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा। धैर्य और शांति से अपने काम करे, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चिंता करने की जरुरत नहीं है। करियर: नेटवर्किंग और मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों के लिए अच्छे मौके बन रहे है। कारोबार से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे जुडी खास सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस समय व्यापार बढ़ाने की योजनाओ को रोक दे। लव: बच्चों की किसी दिक्कत को लेकर चिंता रहेगी। अच्छा होगा कि आप आपस में बात करके समस्या का हल निकाले। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा काम की वजह से गर्दन और कंधे में दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाए। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क – पॉजिटिव: अपना लक्ष्य पाने के लिए सही तरीके से काम करे, पक्का सफलता मिलेगी। पैसा लगाने के लिए भी अच्छा समय है। यह काम भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। आज आपकी कोई योजना भी पूरी होगी। जिससे आप अपने अंदर नई ताकत और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव: छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाए। अपने मन पर काबू रखना बहुत जरूरी है। आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर परेशान हो सकता है और इसका बुरा असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखे। करियर: कामकाज से जुडे कुछ खास और जरूरी फैसले लेंगे। काम में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन लेन-देन और व्यापार के सौदे करते समय सावधानी भी रखना जरूरी है। काम को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करे। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करे। लव: घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य: खान-पान और दिनचर्या को सही रखे। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी दिक्कत दोबारा सामने आ सकती है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – पॉजिटिव: पैसे कमाने का कोई मौका मिलेगा और मन को शांत रखकर आप अच्छे से कोई भी फैसला ले पाएंगे। रिश्तों में भी फिर से मिठास आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का अच्छा मौका है। इसलिए कोशिश करते रहे। नेगेटिव: पुरानी बुरी बातों को आज पर हावी न होने दे। वरना इससे आपका आज भी तनाव वाला हो जाएगा। महिलाएं विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत के दौरान सावधान रहे। नहीं तो किसी तरह की बदनामी हो सकती है। ध्यान रखे। करियर: कामकाज में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन अपने कामों को योजना बनाकर करते रहे। जल्दी ही हालात ठीक हो जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई खास पद और काम मिलेगा। लव: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के शादी में बदलने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य: अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ध्यान रखे कि सेहत अच्छी होने पर ही आप अपने काम अच्छे से कर पाएंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या – पॉजिटिव: आज किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से बिताए। आपके कई रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे और सफलता भी मिलेगी। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। नेगेटिव: कोई भी फैसला समझदारी से ले। किसी से ज्यादा उम्मीद न रखे बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत पर ही भरोसा रखे। फालतू कामों में भी अपना समय बर्बाद न करे। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करे। करियर: व्यापार से जुड़े आपके प्रयास और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय गलत तरह के लोगों से दूर रहे। कोई फायदेमंद व्यापार यात्रा भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अच्छा व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है। लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक रहेगी। घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत होगी। स्वास्थ्य: अपने ऊपर बहुत ज्यादा काम का बोझ न ले। बल्कि दूसरों के साथ काम बांटने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4
तुला – पॉजिटिव: आज दिनचर्या में कुछ अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। आपके अंदर जोखिम लेने की भी आदत रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति द्वारा जरूरी सलाह मिलेगी। समाज में भी आपका खास मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव: कभी-कभी आपका सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव पैदा कर सकता है। इस समय बाहर के लोगों पर ज्यादा भरोसा न करे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हटकर फालतू कामों में लगेगा। करियर: इस समय व्यापार के लोगों और मार्केटिंग से जुडे कामों को बढ़ाने पर ध्यान दे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में अपना ध्यान खास तौर पर रखे। अच्छे ऑर्डर मिल सकते है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव: पति-पत्नी का एक दूसरे का साथ देना घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। फालतू के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरते। अपनी दिनचर्या ठीक रखे। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृश्चिक – पॉजिटिव: नए कामों की योजनाएं बनेंगी। और उनको पूरा करने के लिए अपने जान पहचान वालों का भी साथ मिलेगा। लेकिन सफलता पाने के लिए पक्का इरादा और बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश जाने के लिए कोशिश करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। नेगेटिव: दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दे। कोई मुश्किल आपके लिए ही खड़ी हो सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि अपने कामों में ही व्यस्त रहे। नजदीकी रिश्तेदारों और भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखे। करियर: फोन पर कोई जरूरी बात आपके लिए फायदेमंद हालात बनाएगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छी किस्मत बनाएगी। लव: पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ टकराव की स्थिति रह सकती है। बाहर के लोगों को अपने घर के मामले में दखल न देने दे। स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज करना बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3
धनु – पॉजिटिव: अपनी जान पहचान वालों या मीडिया से अपने और काम से जुड़ी और जानकारी ले। घर को सजाने के लिए नई चीजें खरीदने की योजनाएं बनेगी। परिवार के साथ घूमने जाने का भी सोचेंगे। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। नेगेटिव: अपने काम से ही मतलब रखे और दूसरों के काम में दखल न दे, और न ही बिना मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहर के व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती है। बच्चों की दिक्कतों को सुलझाने में भी कुछ समय जरूर लगाए। करियर: व्यापार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। फिर भी कामकाज में कुछ सुधार जरूर आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम अच्छे से पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है। लव: पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। और आपस में मिलकर घर की दिक्कतों को भी सुलझाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। ध्यान में कुछ समय बिताना और अच्छी किताबें पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
मकर – पॉजिटिव: आज आपको अपने किसी काम में मनचाही सफलता मिल जाएगी। परिवार के साथ भी खुशी के साथ समय बीतेगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कोई खास फैसला लेने में कामयाब रहेंगे। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। नेगेटिव: युवाओं को अपनी किसी असफलता से उदासी हो सकती है। अच्छा है कि खुद को व्यस्त रखे। किसी के द्वारा कही गई बुरी बातों पर ध्यान न दे। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आय के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। करियर: कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। साथ काम करने वालों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखे। इससे वे लोग पूरी ताकत से काम पर ध्यान दे पाएंगे। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कामकाज को लेकर ज्यादा दबाव बना रहेगा। लव: किसी भी जरूरी फैसले में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य: खान-पान के प्रति सावधान रहने से सेहत में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ताकत महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ – पॉजिटिव: दोपहर बाद अचानक फायदेमंद हालात बनेंगे। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति द्वारा जरूरी सलाह मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ने से आपकी सोच भी अच्छी और संतुलित होगी। नेगेटिव: जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाए, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से बात न करे, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। परिवार और समाज के कामों में भी ध्यान देना जरूरी है। करियर: आज कोई नया ऑर्डर या सौदा पक्का हो सकता है। परंतु अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर न करे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है। लव: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: घुटनों और जोड़ों में दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करे। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9
मीन – पॉजिटिव: आज ग्रहों की चाल आपके लिए बहुत अच्छे हालात बना रही है। आपकी अच्छी और संतुलित सोच द्वारा योजना बनाकर काम पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य पर पूरा ध्यान देंगे और अच्छे नतीजे भी हासिल करेंगे। नेगेटिव: मुश्किल हालात में अपना हौसला और आत्मविश्वास कम न होने दे। कभी-कभी परेशानियां और बाधा आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। जमीन से जुडे कोई कागज या किसी मतभेद को लेकर कहासुनी संभव है। करियर: व्यापार से जुड़ा कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी जरूर हासिल कर ले। किसी जरूरी व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यापार में मददगार साबित होगी। अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी। लव: परिवार और कामकाज के जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे हालात अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। विंध्य भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
©Shivendra Tiwari_9179259806