Headlines

महाकुम्भ यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी, महिला की मौत, बीस जख्मी घायलों को भिजवाया गया अस्पताल, पुलिस स्पॉट में पहुंची

सिंगरौली से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये थे श्रद्धालु, वापस लौटते समय हुई घटना
गाड़ी का बे्रक फैल होने से घटी घटना
घायलों को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के लिए कराया गया भर्ती

नगर प्रतिनिधि, रीवा

मऊगंज जिले मेें बीती रात महाकुम्भ यात्रियों को लेकर जा रही बस ब्रेक फेल होने से पलट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि बीस से अधिक लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया जिनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि महाकुम्भ यात्रियों से भरी बस बेलगाम होकर पलट गई। सिंगरौली जिले से एक परिवार कुंभ यात्रा मेंं प्रयागराज गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। बीती रात उनकी बस जब ग्राम पचपहरा थाना मऊगंज पहुंची तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। रात ढाई बजे के आसपास बस बेकाबू होकर सडक़ के किनारे उतरकर पलट गई।
बस के अंदर बैठे महाकुम्भ यात्री जख्मी हो गए जिनको काफी चोट आई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने बस के अंदर फंसे सभी घायलों को एक-एक करके बाहर निकाला। सोनकौवा पति चंद्रभान उम्र 55 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में बीस से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। 13 घायलों को सीधी भिजवा दिया गया जबकि अन्य घायलों को मऊगंज लााया गया है। घायलों की हालत देखने के लिए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव व एसपी रसना ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और बाद में स्पॉट में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृत महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया। दुर्घटना बस का ब्रेक फेल होने की वजह से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
ये लोग हुए जख्मी
इस दुर्घटना में कई लोग जख्मी हो गए। घायलों में रामखेलावन साहू पिता तनगू साहू उम्र 60 वर्ष, वासुदेव पनिका पिता धर्मजीत पनिका उम्र 60 वर्ष, सुशीला साहू पति हरिवंश साहू उम्र 45 वर्ष, हरिशंकर साहू पिता शेषमणि साहू उम्र 50 वष, कलावती साहू पिता रमेश साहू उम्र 45 वर्ष, अभय साहू पिता रमेश साहू उम्र 5 वर्ष, अनीता साहू पति रमेश साहू 32 वर्ष, बुटली साहू रामखेलावन साहू 62 वर्ष, रमेश साहू पिता देवी दिन साहू 50 वर्ष, सनम साहू पिता अमृतलाल साहू 16 वर्ष, रामकली साहू पती राम दयाल साहू 45 वर्ष, अनीता साहू पति राजकुमार साहू 40 वर्ष, राजमतिया सिंह पति सुरजन सिंह 45 वर्ष, रामदयाल साहू पिता बंजारी साहू 46 वर्ष, राम मनोहर साहू पिता छोटई साहू उम्र 55 वर्ष, गुलाब कली यादव पति शेषवंत यादव 59 वर्ष, शेतवंत यादव बिजाखान यादव 61 वर्ष, फुलेश्वर साहू पति पुरुषोत्तम साहू 50 वर्ष, अनुज साहू पिता महेश साहू 9 वर्ष, पुरुषोत्तम साहू देवराज साहू उम्र 60 वर्ष, कलस्वा साहू राम मनोहर साहू 60 वर्ष शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *