Headlines

रीवा घने कोहरे के साये में, दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

नगर प्रतिनिधि, रीवा

रीवा में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे का जबरदस्त प्रभाव है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी 89 प्रतिशत तक रही। वहीं विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना है। जबकि बारिश की संभावना अगले एक सप्ताह तक जिले में नहीं है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन कोहरे का प्रभाव शुक्रवार की अपेक्षा कम था। यही वजह है कि कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
न्यूनतम पारा 5 के नीचे जाने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रीवा में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। जिलेभर में 28 दिसंबर को मावठे की बारिश हुई थी। पूरे जिले में 16.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे वाली है। जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। अगर इस तरह की स्थिति बनती है तो जिले में 10 जनवरी तक फसलों को पाला लगने की संभावना होगी। रीवा के कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक अजय कुमार पांडे ने बताया कि कुछ समय बाद किसानों को 4 किलो प्रति एकड़ की दर से शाम के समय यूरिया का छिडक़ाव अपने में खेतों में करना होगा, जिससे फसलें काफी अच्छी हो जाएंगी। 28 दिसंबर को जो बारिश हुई थी, उसे गेहूं, चना और दलहन फसलों को पानी मिल गया है। लेकिन उतना पानी पर्याप्त नहीं है। यह भी नहीं कह सकते कि अब फसलों को पानी की जरूरत नहीं है। 10 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है। इस बार आम और अमरुद की फसल बहुत अच्छी होने की संभावना है। फिलहाल अभी की स्थिति में फसलों को नुकसान नहीं है। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों में शाम के समय 4 किलो प्रति एकड़ की दर से यूरिया का छिडक़ाव करें। उन्होंने यह भी कहा कि 28 दिसंबर को हुई बारिश से गेहूं, चना और दलहन की फसलों को पानी मिला है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। 10 जनवरी के बाद फिर से बारिश होने की संभावना है। इस बार आम और अमरूद अच्छी होने की उम्मीद है। फिलहाल फसलों को कोई नुकसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *