Headlines

6 लाख 91 हजार कीमत की पकड़ी गई अवैध कोरेक्स

नगर प्रतिनिधि, रीवा

पुलिस ने नए नशे के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने नशे के खिलाफ एक जोनल टीम गठित की थी, जिसके साथ मिलकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगह पर कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नशीली सिरप सहित वाहन और अन्य सामान भी बरामद हुए है। जिनकी कुल कीमत 21 लाख रूपए बताई जा रही है। आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपी सहित कोरेक्स पकड़ी है। मुखबिर की सूचना के बाद सोहागी पुलिस ने सोहागी टोल प्लाजा के आगे झिरिया में संयुक्त रेड कार्यवाही करते हुए सफेद रंग की कार को पकड़ा था। जिसमें 1680 कोरेक्स की शीशी मिली। कोई दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी रोहित तिवारी की गाड़ी जब्त कर और माल जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया।
कुल 3840 कफ सिरप की बोतलें जब्त की गई वहीं, दूसरी कार्यवाही पुलिस ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में की है। सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी में 2160 शीशी प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप मिली। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी पंकज पटेल को गिरफ्तार करने सहित वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कुल 3840 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। जिसकी लगभग कीमत 6 लाख 91 हजार रूपए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *